जामताड़ा, मार्च 10 -- कमर्शियल एलपीजी संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केन्द्र को लिखा पत्र जामताड़ा, प्रतिनिधि।झारखंड में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही समस्या को लेकर राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर आपूर्ति जल्द बहाल करने का आग्रह किया है। मंत्री ने कहा कि विभिन्न समाचार माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के निर्देश के बाद अस्पतालों और स्कूलों को छोड़कर अन्य संस्थानों को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इसका असर राज्य के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, होटल व्यवसाय और वहां कार्यरत कर्मचारियों पर पड़ रहा है। पत्र में मंत्री ने उल्लेख किया है कि रांची स्थित उषा मार्टिन लिमिटेड...