अररिया, मार्च 18 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज शहर में कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन बंद होने का सीधा असर रेस्टोरेंट व्यवसाय पर साफ दिखाई दे रहा है। शहर के करीब आधा दर्जन रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि पहले गैस पाइपलाइन के जरिए लगातार आपूर्ति होती थी, जिससे कई चूल्हों पर एक साथ खाना बनाना आसान था। लेकिन अब गैस कनेक्शन बंद होने से पूरे किचन का सेटअप बदलना पड़ रहा है, जो न सिर्फ खर्चीला है बल्कि संचालन को भी प्रभावित कर रहा है। बरार के मालिक संदीप बरार के अनुसार पहले से एलपीजी के अनुसार तैयार किचन, बर्तन और उपकरण अब बेकार होते जा रहे हैं। नए सिरे से कोयले पर आधारित भट्ठी तैयार करनी पड़ रही है, जिससे अतिरिक्त लागत बढ़ गई है। वहीं बावर्ची रेस्टोरेंट के संचालक विपिन अंकुर का कहना है कि सिलेंडर बंद होने के बाद मजबूरी में कोयले का सहारा लेना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.