कटिहार, फरवरी 12 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड अंतर्गत कमरौल पंचायत में सरपंच पद को लेकर चल रहे विवाद पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। निर्वाचित सरपंच रोबीना बीबी को न्याय दिलाने का आश्वासन प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद द्वारा दिया गया है। मामले में शीलवाला शील द्वारा दिए गए आवेदन के बाद प्रशासन हरकत में आया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि सरपंच पद का मानदेय और अन्य लाभ कथित रूप से रूबीना खातून द्वारा लिया जा रहा था। जबकि वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में रोबीना बीबी निर्वाचित हुई थीं। इस संबंध में निर्वाचित सरपंच रोबीना बीबी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद को अपनी आप बीती बताई तथा विस्तृत रूप से जानकारी दी। आवेदन देकर मानदेय भुगतान देने की एवं न्याय की गुहार लगाई। फर्जी सरपंच पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रखंड विकास पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.