कमरौली से देकुली धाम तक उत्साह उल्लास से निकाली गई तिरंगा यात्रा
सीतामढ़ी, अगस्त 13 -- शिवहर/पिपराही। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पिपराही प्रखंड के मीडिल स्कूल कमरौली से प्रसिद्ध देकुली धाम तक निकाली गई इस यात्रा का शुभारंभ आसमान में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर और सजाए गए तिरंगा रथ के परिचालन के साथ हुआ। पदयात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों व आमजन ने भाग लिया। यात्रा के देकुली धाम पहुंचने पर पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा, जिसके बाद उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। यह भी पढ़ें- अररिया में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा, तिरंगे के रंग में रंगा जिला तिरंगा यात्रा का नेतृत्व डीएम प्रतिभा रानी तथा एसपी शैलेंद्र सिंह ने किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.