औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- तीन कमरों में नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं, विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या 500 फोटो- 24 अप्रैल एयूआर 26 कैप्शन- गोह के दादर उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दादर में कमरों की कमी के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। नौवीं से 12वीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई मात्र तीन कमरों में कराई जा रही है। विद्यालय को कॉम्प्लेक्स सेंटर का दर्जा दिया गया है, लेकिन भवन निर्माण की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक लालजी ने बताया कि प्रयोगशाला भवन का निर्माण शुरू हुआ है, पर कार्य अभी पीलिंथ स्तर तक ही सीमित है। अन्य कमरों की कमी को लेकर विभाग को बार-बार रिपोर्ट भेजी जा रही है, इसके बावजूद पहल नहीं हो रही है। विद्यालय में कुल 20 शिक...