कमरों की कमी से दरी पर बैठकर पढ़ने को मजबूर बच्चे
पूर्णिया, मई 12 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जलालगढ़ प्रखंड के कई विद्यालय आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। ऐसा ही हाल मध्य विद्यालय भटगामा का है जहां वर्ग आठ तक पढ़ाई होने के बावजूद पर्याप्त कमरे और संसाधन नहीं हैं। विद्यालय का भवन दो मंजिला है लेकिन उसमें मात्र चार कमरे हैं। इनमें एक कमरे में कार्यालय संचालित होता है, जबकि शेष तीन कमरों में ही वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई कराई जाती है। ऐसे में करीब 250 से 300 बच्चों की पढ़ाई किस प्रकार संचालित होती होगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक तनवीर आलम ने बताया कि विद्यालय के पास केवल 25 डिसीमल जमीन है। खेल मैदान नहीं रहने से बच्चों को खेलने-कूदने की सुविधा भी नहीं मिल पाती। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.