कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों के सामान पर किया हाथ साफ
सिद्धार्थ, मई 21 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी कस्बे के मिल कॉलोनी के पास एक मकान में मंगलवार रात चोरों ने छत के दरवाजे से घुसकर दो कमरों का ताला तोड़कर हजारों के समानों पर हाथ साफ किया। वहीं मामले की जानकारी होते ही पुलिस टीम छानबीन में जुट गई है।
घटना का विवरण मिल कॉलोनी निवासी दया सागर पाठक ने बताया कि वे अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं जिसके सामानों को रखने के लिए उसी मोहल्ले में एक कमरा किराए पर ले रखा है। दो दिन से उनके मकान का निर्माण कार्य बंद था। बुधवार को मकान मालिक श्याम सुंदर ने उन्हें सूचना दी कि उनके कमरे का एवं एक अन्य किराएदार के कमरे का ताला चोरों ने तोड़ दिया है। कई समान उठा ले गए हैं। मैं मौके पर पहुंचा देखा मेरे कमरे का ताला टूटा हुआ था एवं कमरे में रखे सामानों में से एक टिल्लू पंप, दो ड्रिल मशीन, कटर मशीन, गैले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.