नोएडा, अक्टूबर 2 -- नोएडा। सेक्टर-22 स्थित एक मकान से बदमाश लैपटॉप, बैग और नौ हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित अधिवक्ता प्रसून राय ने सेक्टर-24 थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया। घटना 19 सितंबर को हुई। प्रसून राय ने बताया कि लैपटॉप में महत्वपूर्ण और गोपनीय कानूनी व क्लाइंट से जुड़ा डाटा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...