कमरे से लैपटॉप और नगदी चुराई
नोएडा, मई 19 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के गली नंबर 14 स्थित घर से बदमाश लैपटॉप और पचास हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। थाने में दी शिकायत में प्रज्वल चौहान ने बताया कि वह अमित कुमार के साथ थाना क्षेत्र के गली नंबर-14 में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। दोनों अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करते हैं। इसी माह की छह तारीख को सुबह करीब नौ बजे दोनों नौकरी पर निकल गए। शाम सात बजे के करीब जब वह लौटे तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे से एक लैपटॉप और पचास हजार रुपये समेत अन्य सामान गायब था। दोनों ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई पर कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में दोनों ने अज्ञात बदमाशों पर चोरी करने का शक जाहिर करते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस चोर की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.