नोएडा, जून 15 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-126 थाने में दी शिकायत में अमर्त्या कुमार ने बताया कि वह वाजिदपुर गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहा है। वह टीसीएस कंपनी में काम करता है। चार जून को चोर शिकायतकर्ता के कमरे में आया और लैपटॉप, पर्स, कई दस्तावेज और रकम चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में सुबह के समय एक संदिग्ध वारदात वाली जगह की तरफ जाते हुए दिखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...