कमरे से युवक का मोबाइल और बैग चोरी
नोएडा, जून 30 -- ग्रेटर नोएडा। बिरोंडा गांव में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक के कमरे से मोबाइल और बैग चोरी कर लिया गया। मोहम्मद अदनान ने पुलिस को बताया कि 13 जून को वह अपने कमरे में सो रहा था। रात के समय किसी ने कमरे से उनका बैग और मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित ने बताया कि बैग में उनके कुछ रुपये, शैक्षिक दस्तावेज व अन्य जरूरी सामान रखा हुआ हुआ था। सुबह के समय वह सो कर उठा तो घटना के बारे में पता चला। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.