कमरे से युवक का फंदे से लटका मिला शव
पूर्णिया, मई 16 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसुरिया लक्षमिनिया गांव में एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला है। घटना के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मृतक महादेवपुर पंचायत वार्ड संख्या 15 लक्षमिनिया गांव निवासी ईश्वर ऋषि के 55 वर्षीय पुत्र करण ऋषि थे। बताया जा रहा है कि मृतक के चार पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। इनमें तीन पुत्रों एवं एक पुत्री की शादी हो चुकी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार करण ऋषि पिछले कुछ समय से तनाव से परेशान रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों एवं आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मामले की सूचना सरसी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा कमरे के अंदर फंदे से लटका शव बरामद किया। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.