कमरे से युवकों के मोबाइल चोरी
नोएडा, मई 24 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। मामूरा गांव में किराए के कमरे में रहने वाले तीन युवकों के 19 मई की सुबह तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए। हापुड़ निवासी मोहम्मद फैसल ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-65 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। मामूरा में दो दोस्त इमरान और मोहम्मद फैसल के साथ किराये के कमरे में रहते हैं। 19 मई की सुबह छह बजे दोस्त जिम करने गया। वापस आने के बाद कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर सो गया । थोड़ी देर बाद सोकर उठे तो तीनों के मोबाइल फोन गायब थे। घटना के समय सीसीटीवी कैमरों में सप्लाई होने वाली बिजली का कनेक्शन बंद कर दिया था। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, हनवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज इसके चलते चोर कैमरे में कैद नहीं हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.