कमरे से दो लैपटॉप और दो मोबाइल चोरी
नोएडा, जून 17 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-तीन थाना क्षेत्र के मामूरा गांव में किराए पर रहने वाले एक युवक का लाखों का सामान चोरी हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मूलरूप से हरियाणा के जिला पानीपत निवासी मयंक ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में मामूरा स्थित कर्मा रेजिडेंसी में किराये पर रहते हैं। एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह 12 जून की सुबह अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और एक आईपैड चोरी हो गया। पीड़ित के अनुसार चोरी की घटना सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच की है। उस समय कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.