गया, मार्च 1 -- होली में खपाने के लिए घर के कमरे और फ्रीजर में रखी बियर व शराब की खेप जब्त की गई। उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में 933 केन बियर व 10 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई। तस्कर फरार हो गया। फ्रीजर को जब्त करते हुए शराब वाली कमरे को सील कर दिया गया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि सूचना पर शनिवार की रात फतेहपुर प्रखंड की डुमरीचट्टी पंचायत के रघुनाथपुर गांव में टीम ने छापेमारी की। यहां एक घर के कमरे व डीप फ्रीजर से 933 पीस केन बियर (467 लीटर) और 10 बोतल अंग्रेजी शराब निकली। शराब, बियर के साथ फ्रीजर को जब्त कर लिया गया। कमरे को सील कर दिया। इस कांड में फरार अनुपम कुमार पर मुकदमा दर्ज किया गया। छानबीन जारी है। छापेमारी में निरीक्षक अभिषेक कुमार, खुश...