अयोध्या, मार्च 5 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली के ऊसरू में एक कमरे में परिवार वाले सो रहे थे। मौका देख बगल वाले कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ चोर उसमें रखा कीमती सामान और कपड़े समेट ले गए। वारदात की परिवार को भनक तक नहीं लगी। मामले में पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में राघवेन्द्र कुमार यादव पुत्र राघवराम यादव का कहना है कि वह मूल रूप से मैनुद्दीनपुर थाना पूराकलंदर का निवासी है। परिवार समेत नगर कोतवाली के वैष्णव नगर कालोनी उसरू में रहता है। रोज की तरह रात को लगभग 12 बजे वह और उसकी पत्नी भोजन के बाद घर के कमरों को बंद कर अपने बेडरूम में सो गए। उनका आरोप है कि रात में 12 बजे के बाद बगल वाले कमरे का ताला तोड़ उसमें रखी लकडी की आलमारी को तोड़ दिया। उसमें रखे प्लास्टिक बैग से सोने व चादी के आभूषण तथा आलम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.