मोतिहारी, मई 12 -- मधुबन। मधुबन थाने के लाही ग्राम में राजेन्द्र राम के घर में सोमवार की रात भीषण चोरी की घटना हुई। चोर सेंध मारकर घर के कमरे में प्रवेश कर गए व करीब दो लाख रुपए मूल्य के जेवरात व कीमती वस्त्र की चोरी कर लिया। यह भी पढ़ें- घर में सेंध काटकर लाखों का सामान बटोर ले गए चोरघटना का विवरण कृष्णानगर पंचायत के सरपंच धनंजय कुमार यादव व घरवालों ने बताया कि कमरे में सोयी हुई नई नवेली दुल्हन नेहा कुमारी के शरीर से चोरों ने सारे जेवरात उतारकर चोरी कर ली। साथ ही एक अटैची को घर के बाहर ले जाकर तोड़ दिया व उसमें रखे कीमती वस्त्र चोर अपने साथ ले गए। चोर सोयी दुल्हन के शरीर से नाक, कान के आभूषण, ढोलना, मंगल सूत्र, पायल आदि चोरी कर आसानी से निकल गए। इतना ही नहीं, चोर घर में रखे मीट व रोटी का स्वाद भी चखा। घटना की रात दुल्हन के पति करण राम अप...