वाराणसी, मार्च 1 -- हरहुआ, संवाद। हरहुआ बाजार स्थित एक भवन में किराये पर रह रहे जौनपुर के युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह आठ साल से किराये के कमरे में रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। हरहुआ बाजार में इकबाल खान का चार मंजिला मकान खान टावर नाम से है। मकान के भूतल पर उनके बेटे की इलेक्ट्रिक की दुकान है। ऊपरी मंजिलों के कमरों और फ्लैटों में किराएदार हैं। चौथी मंजिल पर जौनपुर के लकमीपुर (जलालपुर) निवासी 32 वर्षीय प्रशांत कुमार सरोज 8 वर्षों से किराए पर रहता था। उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। पारिवार से नाराज होकर घर छोड़ दिया था। वेल्डिंग का काम कर आजीविका चलाता था। चार दिन पहले उसके पिता छोटेलाल उससे मिलने हरहुआ आए थे। तब वह कमरे में ताला बंद कर कहीं चला गया। इसके बाद से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.