कन्नौज, जून 2 -- ठठिया संवाददाता। 32 वर्षीय युवक का शव सोमवार देर रात एक घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव गले में कपड़े की रस्सी बंधी अवस्था में मिला। जबकि कमरे के फर्श पर खून के निशान और एक धारदार हथियार भी बरामद हुआ। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।घटना का विवरण थाना क्षेत्र के बस्ता ग्राम पंचायत के गांव रामनगर निवासी राधेश्याम के पुत्र रमेश अपने पीछे पत्नी सोनवती, चार पुत्र-पुत्रियों और तीन माह की एक मासूम बेटी को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार सोमवार रात गांव में एक कार्यक्रम होने के कारण तेज आवाज में डीजे बज रहा था, जिससे किसी को भी घटना की भनक नहीं लगी। देर रात जब परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो घर के कमरे में रमेश का शव...