भदोही, फरवरी 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हरदेवपुर, धारा विश्वंभर पट्टी गांव में शुक्रवार रात 18 वर्षीय मिथिलेश यादव ने फांसी लगाकर जान दे दिया। शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। वह परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उक्त गांव निवासी पंचलाल यादव के बेटे मिथिलेश यादव 11वीं कक्षा का छात्र था। पिता मुंबई में नौकरी करते हैं। शुक्रवार शाम वह स्कूल से घर आया। मकान के दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में छत पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा लिया। जानकारी के बाद परिवार के लोगों ने युवक को पंखे से नीचे उतारा और एक निजी अस्पताल इलाज को ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक एक बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह पढ़ाई के साथ यूट्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.