अलीगढ़, मार्च 23 -- Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में रेप पीड़िता से कार्रवाई के बदले संबंध बनाने की डिमांड रखने वाले सिपाही पर गाज गिर गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सिपाही को पहले सस्पेंड किया गया, इसके बाद अब उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता शादी का झांसा देने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंची थी। यहां सिपाही इमरान की पीड़िता से मुलाकात हुई। सिपाही ने जांच के नाम पर पीड़िता को चौकी बुलाया। इसके बाद उसने पीड़िता नंबर ले लिया। फिर उसे परेशान करने लगा था। कभी-कभी आधी रात को पीड़िता के व्हाट्सअप पर आरोपी सिपाही मैसेज भेजकर गंदी-गंदी बातें करता था। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो सिपाही ने उल्टा जेल भेजने की धमकी दी थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। जांच में दोषी पाए जाने पर तीन दिन पहले...