बिहारशरीफ, मार्च 29 -- हिलसा के दारोगा कुआं मोहल्ले से बरामद किया गया शव सिर पर जख्म के निशान, भाई ने करायी एफआईआर फोटो : हिलसा02- हिलसा के दारोगा कुआं मोहल्ले में रविवार का रोते-बिलखते परिजन। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के दारोगा कुआं मोहल्ले के एक मकान से रविवार को संदिग्ध स्थिति में युवक की सड़ी-गली लाश बरामद की गयी। सिर पर जख्म के निशान हैं। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी अजीत चौहान के 33 वर्षीय पुत्र प्रसन्नजीत कुमार के रूप में की गयी है। भाई कमलजीत कुमार ने हत्या का आरोप लगाकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी करायी है। वह हिलसा में एक मोबाइल कंपनी का सेल्समैन था और डीलर के स्टोर पर काम करता था। डीलर के ही खाली पड़े मकान में रहता था। भाई ने बताया कि रविवार को मौत की सूचना पर हिलसा पहुंचें। फर्श पर शव पड़ा था। सिर पर जख्...