एटा, मार्च 31 -- कमरे में विवाहिता का शव पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोप लगाया है कि दो दिन पहले सास पुत्रवधु को जबरन घर ले आई थी। घटना के बाद भी सभी ससुरालीजन फरार है। विवाहिता की मौत की जानकारी भी काफी देर बाद दी गई। पुलिस प्रथमदृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या कर मानकर चल रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। कोतवाली देहात के गांव कुसाडी निवासी पुष्पेंद्र की शादी तीन साल पहले स्वीटी (23) पुत्री राकेश निवासी पारइया अलीगंज के साथ हुई थी। तीन साल से बच्चा नहीं हुआ था। इसकी दवाई मायकेवाले करा रहे थे। कुछ दिन पहले विवाहिता मायके चली गई थी। मां नीरज का आरोप है कि दो दिन पहले सास घर पर आई और जबरन बेटी को बुला ले गई। उन्होंने काफी मना किया उसके बाद भी वह नहीं माने। सोमवार रात को सूचना पर ...