एटा, अप्रैल 3 -- मोहल्ला वर्मानगर में युवक का शव कमरे में पड़ा मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि एक दिन पहले कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। थाना पिलुआ के गांव गुलाबपुर हाल पता कोतवाली नगर के मोहल्ला वर्मानगर निवासी संजेश उर्फ रामू (23) पुत्र सुखवीर शुक्रवार सुबह कमरे में मृतवस्था में पड़े मिले। घरवालों ने काफी उठाया। आवाज न देने पर चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मौसेरे भाई विजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को कलश विसर्जन के दौरान मोहल्ले के ही दो लोगों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर मोहल्ले में आकर पिटाई की। पिटाई से मौत का आरोप लगाया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.