कमरे में मिला युवक का शव, खुदकुशी की आशंका
गंगापार, जून 6 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के कठौली कंचनवा ग्राम पंचायत अंतर्गत पक्कीपुर मजरे में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर के कमरे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पक्कीपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम पाण्डेय पुत्र लालचंद पाण्डेय का शव घर के भीतर मिला। परिजनों के अनुसार कमरे तक पहुंचने के रास्ते में लोहे के कई दरवाजे बंद थे, जिससे शव निकालने में परेशानी हुई। बाद में छत की दीवार काटकर सुबह करीब आठ बजे शव को बाहर निकाला गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुदकुशी की थी। शिवम स्नातक का छात्र था और दो भाई-बहनों में बड़ा था। उसके पिता शहर में सरिया-सीमेंट का व्यवसाय करते हैं। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बाद में टोंस नदी तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.