देवरिया, अप्रैल 11 -- बनकटा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बनकटा थाना क्षेत्र के जैतपुरा स्थित गणपति साल्वेंट उद्योग में कार्यरत एक मजदूर का शव शनिवार को उसके कमरे में मिला। मृतक की पहचान लार थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी राकेश कुमार राजभर (40) पुत्र श्रीकांत राजभर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह जब राकेश कुमार कार्य पर नहीं पहुंचे तो साथियों ने कमरे पर जाकर देखा। कमरे में वह मृत अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कंपनी के संचालक नारद मुनि राजभर ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी अनिता अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र अर्जुन को छोड़ गया है। थानाध्यक्ष बनकटा दिने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.