कमरे में भूसा लेने गए युवक को सांप ने डसा
बागपत, मई 22 -- बिनौली गांव में घर में पशुओं को भूसा डालने के लिए कमरे में घुसे ग्रामीण के पैर में सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजन उसे बिनौली सीएचसी पर ले गए। जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया। बिनौली गांव निवासी आशीष पुत्र ब्रजेश शर्मा सुबह घर में पशुओं को भूसा डालने के लिए एक कमरे में घुसा। भूसा भरते समय उसके पैर के अंगूठे में सांप ने काट लिया। दर्द होने पर उसने शोर मचा दिया जिसके बाद परिजनो ने उसे बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे उपचार देने के बाद रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए मेरठ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.