उन्नाव, अप्रैल 5 -- सुमेरपुर। मेरे अपने ही पिता और भाई मेरे खून के प्यासे थे। वे कुल्हाड़ी और लाठियां लेकर सिर्फ मारने आए थे। अगर पवन की मां हमें कमरे में बंद न करतीं तो आज हमारी भी लाशें गिरतीं। यह दर्दनाक आपबीती उस युवती की है, जिसके प्रेम प्रसंग के प्रतिशोध में उसके ही परिजनों ने प्रेमी के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। बिहार के बैजुवामऊ गांव में शनिवार रात हुए इस हिंसा ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया बल्कि रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया। युवती के इस बयान ने साफ कर दिया है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ ऑनर किलिंग के इरादे से आए थे। बैजुवामऊ निवासी एक व्यक्ति को जब बेटी और पड़ोसी पवन के प्रेम प्रसंग की भनक लगी तो उन्होंने बेटी को घर से बेदखल कर दिया। युवती अपने प्रेमी के घर जाकर बैठ गई। इसी बात से आक्रोशित होकर अपने बेटों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.