कमरे में बंद कर विवाहिता को पीटा
पीलीभीत, जुलाई 25 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम कैचूटांडा निवासी रेखा रानी ने एसपी के आदेश पर थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका पति संजय,सास प्रेमवती,,ससुर वीरेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 17 शिवनगर कॉलोनी थाना खटीमा उसको समझौते के आधार पर दोबारा ससुराल ले गए थे। उसी दिन घर ले जाकर आरोपियों ने उसको कमरे में बंदकरके मारपीट की। 21 जुलाई को आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। इसके बाद आरोपी उसे और उसके दिव्यांग पुत्र को माधोपुर चौराहे के पास छोड़कर चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.