कमरे में बंद कर महिला की जान लेने का किया प्रयास
कन्नौज, जून 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर कुर्मी गांव में पति की दूसरी शादी कर लेने का विरोध करना महिला को भारी पड़ गया। पति और देवर ने महिला को कमरे में बंद कर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। पीडि़ता ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। घायल महिला का सौ शैय्या अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षेत्र के खानपुर कर्मी गांव निवासी निर्मला देवी ने बताया कि वह और उसके पति वेद प्रकाश पाल पहले नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। इसी दौरान उनके पति के संबंध बिहार की रहने वाली एक युवती से हो गए। महिला का आरोप है, कि बाद में उनके पति ने कथित रूप से उस युवती से दूसरी शादी कर ली और उन्हें अपने पैतृक गांव खानपुर कुर्मी छोड़ दिया। इसके बाद वेद प्रकाश नोएडा में उसी युवती के साथ किराये के मकान में रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.