हरदोई, मार्च 6 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरहरा मजरा जानकीनगर मढिया निवासी प्रदीप ने बुधवार रात घर के अंदर कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता जयराम ने बताया कि प्रदीप गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। बुधवार रात वह कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो प्रदीप का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...