शाहजहांपुर, मई 1 -- रोजा। बिलन्दापुर गौटिया गांव में गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान शेतलता, पत्नी राजकपूर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष पहुंच गया और ससुराल वालों पर आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि शादी को सात साल हो चुके थे और कुछ समय से विवाद भी चल रहा था। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- महिला की मौत पर बिफरे मायके वाले, पांच घंटे तक नहीं उठने दिया शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.