कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का लगा आरोप
एटा, जून 10 -- कमरे में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर मायकेवाले भी पहुंच गए। मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना निधौलीकलां के गांव कासिमपुर निवासी प्रशांत की शादी चार साल पहले प्रियंका निवासी नगला पून जलेसर के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को परिवारीजन तेरहवीं में शामिल होने गए थे और घर पर प्रियंका अकेली थी। देर रात परिवारीजन घर पर पहुंचे। कमरे में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.