सीवान, अप्रैल 8 -- गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ताली कर्महा गांव में सोमवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब 2 दिन से बंद कमरे से विवाहिता का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान ताली कर्महा गांव निवासी अभिनव यति की पत्नी कुसुम देवी (24) वर्ष के रूप में की गई है। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उसकी बेटी का शव कमरे में दो दिन से पड़ा हुआ है। मृतका के पिता हरेंद्र यति ने आरोप लगाया कि दो दिन से जब उनकी बेटी से बात नहीं हो रहा था तो वह वाराणसी से सीधे ताली कर्महा गांव पहुंचे और जब उन्होंने बंद कमरे के दरवाजे को तोड़ा तो देखा कि उनकी बेटी कुसुम देवी का शव फंदे से लटक रहा है। उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों के साथ थानाअध्यक्ष सुनील कुमार को भी दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाअध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई निरंजन कुमार, एसआई शिवम...