कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई, मार्च 18 -- हरियावां। थाना हरियावां क्षेत्र में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार कायमपुर गांव निवासी रुचि (पत्नी कौशल) ने अपने घर के कमरे में छत के कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.