औरैया, मार्च 23 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव धनवाली में एक 16 वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी उजियारे लाल की पुत्री रजनी देवी ने बीती रात घर के अंदर कमरे में लगे कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। देर रात जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वह फंदे से लटकी मिली। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना किशोरी के भाई अनुज कुमार की पत्नी खुशी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पिता उजियारे लाल सम...