कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजन ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मुंगेर, अगस्त 23 -- मुंगेर, निज संवाददाता। वासुदेवपुर थानाक्षेत्र के चुरंबा गांव में शनिवार की सुबह फंदे से लटके एक विवाहिता का शव बरामद किया गया। परिजन ने दहेज की मांग पूरी न होने पर 25 वर्षीय विवाहिता तमन्ना परवीन की हत्या करने और साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को कमरे में फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतका के मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- फंदे से लटका मिला विवाहित का शव, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोपबुलेट और 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग: मृतका तमन्ना परवीन का मायका चुरंबा में ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.