हरदोई, मार्च 31 -- हरदोई। मम्मरपुर गांव में मंगलवार को एक राजमिस्त्री का शव कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मम्मरपुर निवासी इरफान (35) सोमवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह जब उनकी मां कमरे में पहुंचीं तो इरफान का शव फंदे से लटका देख चीख पड़ीं। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.