कमरे में फंदे से लटका मिला युवक
अयोध्या, जून 11 -- मिल्कीपुर, संवाददाता। इनायत नगर थाना क्षेत्र की कुचेरा पुलिस चौकी अंतर्गत पारा ब्रह्मनान पूरे बनखोदवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी शिवकुमार यादव का 20 वर्षीय पुत्र शिवम यादव ट्रक चालक था। वह करीब पांच दिन पहले काम से घर लौटा था। बुधवार देर रात घर के अंदर कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। यह भी पढ़ें- इटकौली गांव में फंदे से लटकता मिला युवक का शव घटना के समय घर में मौजूद उसके पिता, बड़ा भाई शुभम यादव और भाभी घर की छत पर सो रहे थे। प्रभारी थानाध्यक्ष अमर बहादुर पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.