औरैया, मई 8 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सुजान सिंह गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसूलपुर सुजान सिंह गांव निवासी 20 वर्षीय संजय राजपूत पुत्र जयराम घर पर ही रहता था। उसके तीन भाई प्रदीप, सोनू और गोलू बाहर रहकर काम करते हैं। संजय अपने पीछे पत्नी रुचि और पांच वर्षीय बेटे को छोड़ गया है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे संजय की पत्नी की नींद खुली तो उसने कमरे में पति को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही उसके होश उड़ गए और उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी म...