मेरठ, जून 27 -- बेगमाबाद में शनिवार देर शाम एक 25 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को तत्काल सीएचसी सरधना लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार, बेगमाबाद निवासी 25 वर्षीय अर्जुन पुत्र छोटे शनिवार शाम अपने कमरे में था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सीएचसी सरधना लेकर गई, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परि...