संभल, जून 2 -- नगर के पुराना डाकखाना रोड स्थित एक किराये के मकान में मंगलवार को अधिवक्ता के 24 वर्षीय बेटे का शव कमरे में पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिवक्ता प्रमोद कुमार अपने पुत्र प्रतीक के साथ पुराना डाकखाना रोड स्थित किराये के मकान में रहते थे। प्रतीक कलेक्ट्रेट के सामने एक रेस्टोरेंट चलाता था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे प्रमोद कुमार कचहरी के लिए घर से निकल गए थे, जबकि प्रतीक घर पर ही मौजूद था। दोपहर के समय आसपास के लोगों को काफी देर तक घर के अंदर कोई हलचल दिखाई नहीं दी। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने पर लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक और पुलिस को दी। बताया जाता है कि मकान मालिक छत के रास्ते ...