कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। वेलकम थाना क्षेत्र के कबीर नगर में एक महिला का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। इस कारण शव सड़-गल गया था। 26 अगस्त को कमरे से आ रही भीषण दुर्गंध के कारण पड़ोसियों और मकान मालकिन ने दरवाजा तोड़ा, तो घटना की जानकारी हुई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय महक के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से मृतका के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, लेकिन दोनों लॉक हैं। पुलिस ने फोन फॉरेंसिक टीम के पास भेज दिया है। उधर, शव को पोस्टमॉर्टम के बाद जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अब तक कोई रिश्तेदार या पति शव लेने नहीं आया है। जांच में सामने आया है कि महक कबीर नगर की गली नंबर-6 में किराए पर रहती थी। वह पति सनीफ के साथ यहां आई थी, जिसने मकान लेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.