कमरे में फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव
अमरोहा, सितम्बर 18 -- अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव मानकजूड़ी में 25 वर्षीय राजमिस्त्री अनेश का शव शुक्रवार सुबह घर के प्रथम तल पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, परिजनों ने मृतक को शराब पीने का आदी बताकर परिवार में किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी किसान हुकम सिंह का बड़ा बेटा दिनेश कुमार विवाहिता है और बैंक में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा अनेश कुमार पेशे से राजमिस्त्री था। माता-पिता और भाई-भाभी घर के भूतल पर रहते हैं। अविवाहित अनेश प्रथम तल पर बने कमरे में रहता था। बुधवार शाम वह घर आया था और मां से बातचीत करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं आया। गुरुवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.