शाहजहांपुर, मार्च 18 -- जलालाबाद। थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव टॉपर में सोमवार देर रात 24 वर्षीय युवक ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी रमेश सिंह के पुत्र अजीत ने कथित रूप से किसी पारिवारिक बात से आहत होकर यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि उसने कमरे में अलमारी खड़ी कर उसके ऊपर चढ़कर सीलिंग पंखे के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाया और झूल गया। परिजनों को जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.