शाहजहांपुर, मई 12 -- मदनापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर टिसुई में युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। गांव निवासी सोहनलाल का 38 वर्षीय पुत्र सर्वेश सोमवार रात घर के कमरे में था। परिजनों के अनुसार वह नशे का आदी था और देर शाम शराब के नशे में कमरे में चला गया था। मां रामबेटी ने उसे खाना खाने के लिए आवाज दी, लेकिन उसने मना कर दिया। यह भी पढ़ें- युवक ने फांसी पर लटक कर दी जान मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। आवाज देने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद झांककर देखा गया तो सर्वे...