कमरे में पड़ा मिला युवक का शव
हाथरस, मई 17 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला विद्यानगर में शनिवार की रात एक युवक का शव कमरे में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला विद्यानगर निवासी मनोज 32 पुत्र राम सिंह मेहनत मजदूी का काम करता था। शनिवार की रात वह उसका शव घर में कमरे में पड़ा मिला। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पड़ौसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक मनोज शराब का आदी था। थाना हाथरस गेट प्रभारी नितिन का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के पीछे के कारण स्पष्ट हो सकेगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.