चंदौली, मार्च 26 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर कालोनी में गुरुवार की सुबह पंखे से अधेड़ का लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है।नगर के विकास नगर निवासी 48 वर्षीय गुड्डू गुप्ता काफी पहले चंधासी में कोयला का काम करता था। वह बीते बुधवार की देर रात करीब दस बजे के लगभग जायसवाल स्कूल के समीप दुकान पर पहुंचा था। वहां से घर पहुंचने के बाद कमरे में सोने चला गया। गुरुवार की सुबह काफी देर तक कमरा नहीं खुलने पर परिजनों को शंका हुई। किसी तरह अदंर झांककर देखा तो पंखे से लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या किया है। हालांकि चर्चा है कि आर्थिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.