भदोही, मार्च 14 -- भदोही, संवाददाता।दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भांडा गांव निवासी 16 वर्षीय कक्षा नौ के छात्र अमन कुमार नामक ने फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह कमरे में छत पंखे से शव लटकता देख स्वजनों में कोहराम मच गया। उधर, सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उक्त गांव निवासी रमेश कुमार गौतम के बेटे अमन कुमार गांव के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ते थे। गुरुवार को स्कूल से आने के बाद वह कमरे में देर शाम को गए। उसके बाद बाहर नहीं आए। शुक्रवार की सुबह जब परिवार के लोग कमरे के पास गए और दरवाजे को खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। संदेह होने दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद कोहराम मच गया। बेटा छत पंखे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। इकलौता बेटे की मौत से मां, पिता एवं बहनों को रो रोकर बुरा हाल है। छात्र दो बहनें हैं। प्रभारी निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.