कटिहार, मार्च 1 -- कटिहार, एक संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के नया टोला मोहल्ला में एक महिला शिक्षिका के घर हुई चोरी ने इलाके में सनसनी फैला दी है। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद ऐसा शातिर तरीका अपनाया कि चोरी करने के बाद कमरे पर अपना ही ताला जड़कर फरार हो गया। इस वजह से शुरुआत में किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी। पीड़िता शिक्षिका प्रमिला कुमारी जब अपने कमरे का ताला खोलने पहुंचीं तो उनका ताला खुला ही नहीं। काफी कोशिश के बाद भी ताला नहीं खुलने पर उन्हें संदेह हुआ। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख सब हैरान रह गए। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और घर में रखा हुआ कई प्रकार के कीमती बर्तन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.